लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रायबरेली के हरचंदपुर-महाराजगंज मार्ग पर गुरुवार सुबह सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना में करीब 20 बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बच्चों को वैन से निकालकर सीएचसी भेज दिया। सड़क दुर्घटना होने की जानकारी मिलने पर स्टाफ अस्पताल पहुंचा और गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सन शाइन पब्लिक स्कूल की वैन गांवों से बच्चों को लेकर 9 बजे स्कूल जा रही थी। जैसे ही वैन सीएचसी के पास एक मोड़ पर पहुंची, सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा...