प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दोपहर में अवकाश के बाद बच्चों को घर पहुंचाने जा रही स्कूल बस बनी तेरहमील नहर पर अमहरा गोलाही गांव के पास खाई में चली गई। इससे बस सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। घटना के बाद चालक मौक से भाग निकला। 11 बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। सीओ पट्टी ने मौके का जायजा लेने के बाद सीएचसी में बच्चों का हाल जाना। कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ पुरुषोत्तमपुर स्थित राममूर्ति पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार दोपहर करीब 30 बच्चों को लेकर बनी तेरहमील नहर से उड़ैयाडीह की ओर जा रही थी। कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा गोलाही गांव के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। बस में बैठे बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चे शोर मचाने लगे। बस के खाई में जाते ही चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने सभी बच्चों को बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.