वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चिरईगांव ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पचरांव में बच्चों से मिड डे मील के खाद्यान्न की बोरियों की ढुलाई कराने के मामले में बीएसए ने प्रभारी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में विद्यालय में कार्यरत सभी अध्यापकों को भी षड्यंत्र का दोषी पाया गया है। ऐसे में 17 अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही दो अनुदेशक और एक शिक्षमित्र का मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है। कंपोजिट विद्यालय पचरांव में कक्षा-8 के दो बच्चों से खाद्यान्न की बोरियां उठवाने का मामला 11 मार्च को सामने आया था। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी प्रीति सिंह ने मामले की जांच की। जांच और पूछताछ में पता चला कि खाद्यान्न पहुंचाने वाले दो मजदूरों में एक के हाथ पर चोट लगने के कारण कुछ शिक्षकों ने कक्षा-8 के दो बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.