बिजनौर, जून 18 -- डीएम जसजीत कौर ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि जिले के श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करें और समय-समय पर श्रमिकों के पंजीयन के लिए कैम्पों का आयोजन भी कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की बाल श्रमिकों को रेस्क्यू करने के लिए ढाबों पर छापा मार कार्यवाही करें और जो भी बाल श्रमिक पाया जाए उनका पुनर्वासन सुनिश्चित करते हुए ढाबा स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लाएं। मंगलवार को डीएम ने महात्मा विदुर सभागार में जिला श्रम बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कि श्रमिकों को उपलब्ध कराए जाने वाले आर्थिक लाभों से शत प्रतिशत रूप से लाभान्वित करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रमिकों को पूर्ण मानक के अनुसार लाभान्वित करने के लिए शासन द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.