शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- परिवार में बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक महिला चार मासूम बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। ट्रेन आने से पहले राहगीरों की नजर पड़ने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को समझाकर घर छोड़ आई। भौना गांव निवासी उर्मिला के पति नंदराम बाहर नौकरी करते हैं। दंपति के चार बच्चे हैं। मंगलवार शाम बच्चों के बीच किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। इससे आहत होकर उर्मिला बच्चों को साथ लेकर घर से निकल आई और रेलवे स्टेशन फाटक के पास ट्रैक पर बैठ गई। उसके साथ आठ वर्षीय बेटी और एक से पांच वर्ष आयु के तीन छोटे बच्चे थे। ट्रैक पर महिला और बच्चों को बैठा देख फाटक से गुजर रहे लोगों को शक हुआ। इसी बीच सामने से ट्रेन आती दिखाई दी तो लोगों ने स्थिति समझते हुए दौड़ लगाई और महिला व बच्चों को ट्रैक से हटाया। प्रत्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.