झांसी, जनवरी 29 -- कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में अजब मामला सामने आया। दो मासूम बच्चियों के साथ महिला एक घर के बाहर कड़ाके की सर्दी में दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। उसने आरोप लगाया कि वह उसका प्रेमी है। एक साल साल से साथ रखे था। अब जब मां बन गई तो दूसरी शादी रचाना चाहता है। वह उसे करने नहीं देगी। उसी के साथ रहेगी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की साल 2021 में शादी हुई थी। उसने एक बेटी का जन्म दिया। लेकिन, दहेज की मांग और मारपीट से संबंधों में दरारें आ गई। पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक और उसकी मां ने उसे सहारा देने का वादा किया। इतना ही युवक ने शादी का भरोसा भी दिलाया। उसे एक किराए के मकान में ठहराया। पीड़िता ने बताया कि युवक भी उसी के साथ कमरे में रहने लगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.