देहरादून, दिसम्बर 23 -- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में मंगलवार को धूमधाम से ग्रैंड पैरेंट डे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हें बच्चों ने कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपने दादा-दादी का स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम का आकर्षण नानी दादियों के ठुमके रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि रायपुर ब्लाक की बीईओ हेमलता गौड़ ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को क्वालिटी एजूकेशन के साथ ही जीवन मूल्यों की सीख भी देनी चाहिए। पूर्व सूबेदार जेपी बलूनी ने बच्चों को कहा कि हमारी परम्परा और संस्कृति विश्व में सबसे अनूठी इसलिए है कि हम रिश्तों की कद्र करते हैं। बड़ों को सम्मान और छोटों को स्नेह देते हैं। इस मौके पर बच्चों ने वेलकम सांग के साथ अपने दादा-दादी नाना-नानियों का स्वागत किया और अलग-अलग डांस और नाटक पेश किए। जिसमे ईदगाह, गुरु प...