औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय निरंजनपुर के शिक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने ढोंगरा गांव में बच्चों के साथ विधिवत तुलसी पूजन कराया। इस दौरान विद्यार्थियों को तुलसी के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी गई। शिक्षक ने बताया कि तुलसी भारतीय संस्कृति में पवित्र मानी जाती है और इसके नियमित पूजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अनेक रोगों के उपचार में किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय परंपरा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। पूजन कार्यक्रम में प्रणव कुमार मिश्र, हर्ष कुमार मिश्र, पुलकित कुमार मिश्र, प्रांजलि कुमारी सहित अन्य बच्चे उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.