अररिया, जनवरी 22 -- पलासी, (ए.सं)। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को बीडीओ आदित्य प्रकाश, सीओ सुशील कान्त सिंह ने प्रखंड के मियांपुर व मजलिसपुर पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी में टीएचआर वितरण का निरीक्षण किया। इस क्रम में बीडीओ आदित्य प्रकाश ने मियांपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 149, 150,151,152 व 153 का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बच्चों व सेविका-सहायिका की उपस्थिति,टीएचआर वितरण आदि की जांच की। उन्होंने बताया कि केंद्र का संचालन हो रहा था। लाभुकों के बीच टीएचआर का भी वितरण किया जा रहा था। वही दूसरी ओर सीओ सुशीलकान्त सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र 237,139,140,141,142 आदि केंद्रों का निरीक्षण किये। इस क्रम में उन्होंने टीएचआर वितरण का भी जांच की। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने कई निर्देश भी दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.