प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- एसजेएस पब्लिक स्कूल, झूंसी का वार्षिक उत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोह लिया। देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, नाटक एवं महाकुम्भ, सूफी, क्लीन इंडिया, बेटी बचाओ, इंडियन आर्मी आदि थीम आधारित नृत्य शामिल रहे। अंत में शिक्षिकाओं ने भी समूह नृत्य किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पीईएस अफसर डॉ. सुधा प्रकाश ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण करता है। साथ ही आज के दौर में तकनीक का सही उपयोग करना और बच्चों को सिखाना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी समय दें और उनकी परवाह करें। प्रधानाचार्या रितिका वशिष्ठ ने स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक रोहित वशिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.