अमरोहा, दिसम्बर 6 -- ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। गणेश वंदना, स्वागत गीत, डांस, ताइक्वांडो, योगा जैसे कार्यक्रमों को सभी ने सराहा। वहीं शिक्षक विधायक ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ राष्ट्र की भावना भी जरूरी है। लार्ड मैकाले द्वारा दी गई शिक्षा ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया। जिसने भारतीय समाज को विभाजित कर दिया और राष्ट्रीय भावना लोप हो गई। राष्ट्र भावना के बल पर जापान जैसे देश तरक्की कर गए। केंद्र व प्रदेश की सरकारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.