छपरा, दिसम्बर 11 -- गड़खा, एक संवाददाता। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन द्वारा गुरुवार को प्रखंड के हेमतपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों में लैंगिक समानता, सुरक्षा व अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों में लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा कानूनों, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा बाल विवाह पर उन्मूलन, लिंग समानता पर चर्चा, सभी इमरजेंसी हेल्प लाईन नंबर के संबंध में महिला हेल्पलाइन -181, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर क्राइम शिकायत -1930, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना...