एटा, दिसम्बर 6 -- शनिवार को मेडिकल कालेज में उपचार लेने के लिए 2800 से अधिक बीमार पहुंचे। इससे रोगी पर्चा कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लाइन लगी रही। उपचार लेने के लिए मेडिसिन, बालरोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, ईएनटी ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। बालरोग ओपीडी में सर्दी-जुकाम-खांसी-बुखार के साथ-साथ निमोनिया और डायरिया से पीड़ित बच्चे पहुंचे। शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही मरीजों का आना शुरू हो गया। रोगी पर्चा बचाने के बाद बीमार बच्चे ओपीडी में पहुंचे। बालरोग ओपीडी में करीब 250 बीमार बच्चे उपचार लेने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक वायरल फीवर, सांस लेने में दिक्क्त, सात-आठ निमोनिया और 10 से 15 डायरिया से पीड़ित बच्चे उपचार को पहुंचे। बालरोग वार्ड में शनिवार को 30 बीमार बच्चे भर्ती रहे। इसमें अधिकांश बुखार, डायरिया, निमोनिया के अलावा सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.