भदोही, दिसम्बर 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में बंट रहा मूंगफली का गजक, भूना चना एवं लड्डू नौनिहालों को खूब भा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024 नवंबर माह में इसे मिड डे मिल में शामिल किया गया था। मार्च 2025 में बंद कर दिया गया था लेकिन गत गुरुवार से पुन: इसका वितरण परिषदीय स्कूलों में शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को पौष्टिक आहार देने की दिशा में यह स्पेशल व्यंजन सप्ताह में एक दिन देने का आदेश जारी हुआ था। प्रत्येक गुरुवार को बच्चों में पौष्टिक आहार का वितरण होता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि बच्चों में इन व्यंजनों को लेकर खास उत्साह भी देखने को मिला। सप्ताह में एक दिन भूना चना, मंूगफली का गजक एवं लड्डू का सेवन कर बच्चो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। परिषदीय स्कूलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.