लोहरदगा, जनवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में आध्यात्मिक और स्वास्थ्य चेतना के संगम के रूप में अग्निहोत्र एवं सुवर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की आचार्या पिंकी जायसवाल के नेतृत्व में यज्ञ के साथ हुआ। विद्यार्थियों को यज्ञ और हवन की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राचार्या ने बताया कि अग्निहोत्र न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। आचार्या की देखरेख में सभी छात्र-छात्राओं ने विधि-विधान के साथ आहूति डाली और सामूहिक रूप से लोक-कल्याण की प्रार्थना की। आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्यालय में सुवर्णप्राशन की 11वी...