आदित्यपुर, फरवरी 20 -- गम्हरिया, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी का दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य सह डीईओ कैलाश मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं में आत्महत्या की प्रवृति को रोकने में शिक्षकों एवं विद्यालयों की अहम भूमिका है। विद्यालयों में मनोवैज्ञानिक तरीके से बच्चों की काउंसिलिंग कर इस तरह की प्रवृतियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। मिश्रा ने निपुण मिशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोकथाम, शिक्षकों की भूमिका, जिले को नंबर वन के रैंक तक पहुँचाने हेतु विविध गतिविधियों पर कार्य करने का सुझाव दिया। कार्यशाला के लिए निबंधन का कार्य संकाय सदस्य आर लक्ष्मण राव, अनुभा सिंह एवं सीमा कुमारी ने किया। संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार ने किया। प्रथम सत्र में हर्ष जोहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.