सीवान, जनवरी 31 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के एसजीएस पब्लिक स्कूल गोपालपुर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व मुखिया नागेन्द्र सिंह पटेल, डॉ संजय कुमार सिंह व डॉ प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मौजूद डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करनी चाहिए।कार्यक्रम में डॉ पंकज चौरसिया, डॉ अजीत कुमार, डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ पंकज गुप्ता, राजीव रंजन, सुधीर पाठक, निलेश वर्मा, आमोद कुमार, विजय कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, ध्रु...