भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और उन्हें भक्ति मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। आज के समय में बच्चों में संस्कारों की कमी दिख रही है। यह बातें वृंदावन श्रीधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पं. रविशंकर शास्त्री महाराज ने बुधवार को बूढ़ानाथ मंदिर परिसर स्थित मसानी काली स्थान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन प्रवचन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही माता-पिता को बच्चों में अच्छे संस्कार डालने का प्रयास करना चाहिए। ध्रुव और प्रहलाद जैसे महान भक्त मात्र पांच वर्ष की आयु में भक्ति के शिखर पर पहुंचे, जबकि वर्तमान समय में बच्चों का ध्यान केवल पढ़ाई और करियर की ओर केंद्रित किया जा रहा है। भगवान को जीवन में सबसे बाद में रखने के कारण ही बच्चों में संस्कारों की कमी बढ़ रही है। पं. शास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.