प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में यूं तो हर कार्यदिवस की सुबह उत्साहजनक होती है लेकिन शुक्रवार को अलग नजारा रहा। बच्चों और बड़ों ने अनुशासित तरीके से एकसाथ योग और सूर्य नमस्कार किया। क्रीड़ा भारती प्रयागराज की ओर से यह आयोजन सूर्य सप्तमी पखवाड़ा के तहत किया गया। मुख्य अतिथि महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ योगदान देने की शपथ दिलाई। मयंक यादव और ज्योति सिंह के अलावा साढ़े तीन सौ बच्चों और 12 प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार के साथ प्राणायाम, अनुलोम-विलोम एवं सूक्ष्म व्यायाम भी किया। अरविंद श्रीवास्तव और उनके पुत्र उत्कर्ष ने भजन एवं खेल गीत प्रस्तुत किए। क्रीड़ा भारती के प्रयाग महानगर अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.