आरा, फरवरी 23 -- आरा, हिप्र.। शहर के विभिन्न निजी स्कूलों की ओर से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने को ले अभिभावकों से अनुरोध किया गया है। इस संबंध में स्कूलों की ओर से अभिभावकों के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया है कि आरा शहर में और आसपास के बच्चे के उठने वाले गिरोह की सूचना दी गई है। हम सभी माता-पिता को सतर्क रहने और अपने बच्चों पर घनिष्ठ नजर रखने का आग्रह करते हैं। अगर आपका बच्चा स्कूल परिवहन का उपयोग करता है, तो कृपया यह सुनिश्चित करें कि उन्हें नामित बस स्टॉप में एक जिम्मेदार वयस्क की ओर से छोड़ा व रिसीव किया जाय। सभी बच्चों की सुरक्षा के लिए, कृपया उन्हें अकेले यात्रा करने की अनुमति नहीं दें। हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपका सहयोग और सतर्कता महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...