संभल, फरवरी 22 -- संभल। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सबसे ज्यादा असर नन्हे-मुन्नों पर पड़ रहा है। ठंड बढ़ते ही बच्चों में निमोनिया और डायरिया के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बाल रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ लाया जा रहा है। कई बच्चों में निमोनिया की पुष्टि हो रही है। वहीं कुछ में डायरिया के लक्षण भी देखे जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी बाल वार्ड भरे नजर आ रहे हैं। क्यों बढ़ रहे मामले? डॉक्टरों के अनुसार दिन में हल्की धूप और रात में तेज ठंड, साथ ही ठंडी हवाओं के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों को ठंड से पर्याप्त बचाव न मिल पाने और खा...