गिरडीह, मार्च 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि बगोदर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न उच्च एवं उच्चतर स्कूलों के विज्ञान शिक्षक स्कूल के बच्चों को लेकर यहां पहुंचे हुए थे। विज्ञान प्रदर्शनी में 245 प्रतिभागी शामिल हुए एवं लगभग 50 प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। विज्ञान प्रदर्शनी में क्लास 8 से 12 तक के बच्चे शामिल हुए। बच्चों के द्वारा पाचन तंत्र, होम सिक्यूरिटी सिस्टम, हाइड्रो जेनरेटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पैनल सिस्टम, ग्रीन हाउस इफेक्ट, हेलमेट आदि से संबंधित प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई थी। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या कंचन कुमारी ने एक- एक कर सभी प्रदर्शनी का जायजा लिया और प्रोजेक्ट से संबंधित विषय वस्तु पर प्रतिभागियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.