धनबाद, फरवरी 23 -- झरिया। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी होली को ध्यान में रख कर होलिका दहन के समय बोली जाने वाली स्तुति का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण वार्तालाप गीत आदि का अभ्यास कराया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। प्रसिद्ध व्यवसायी नंदकिशोर गराछ ने बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया। मौके पर चेल्सी गोयल, प्राची कुमारी, संजना कुमारी, कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, परी कुमारी, दिव्या कुमारी, सुहानी कुमारी, संध्या कुमारी, श्रद्धा कुमारी, आस्था कुमारी, दीपिका कुमारी, अनमोल कुमार, दिव्यांश सिंह, सूरज ठक्कर, राजवीर कुमार, रितुराज कुमार, अभी कुमार, शिवांश कुमार, युगवीर साव, आर्य कुमार, अर्णव कुमार, ...