प्रयागराज, जून 8 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक क्षेत्र (एनसीजेडसीसी) में चल रही रंगमंच कार्यशाला के अंतर्गत रविवार को एक विशेष सत्र अभिभावकों के नाम से हुआ। जिसमें शामिल बच्चों ने ना केवल 'संयुक्त परिवार और 'स्कूल के शोले जैसे रचनात्मक नाटकों का मंचन किया बल्कि उनके माता-पिता को भी रंगमंच की बारीकियां जानने और समझने का अवसर प्रदान किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी कुलदीप सिंह के निर्देशन में बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति की। इसके जरिए एक दर्जन बच्चों ने सामाजिक व पारिवारिक मूल्यों का रोचक शैली में अभिनय दिखाया। निर्देशक ने बताया कि बच्चों में आत्मविश्वास भरने, संवाद कौशल को बढ़ाने और उन्हें बहिर्मुखी बनाने के उद्देश्य से थिएटर इन एजूकेशन का आयोजन किया गया है। साथ ही विशेष सत्र में अभिभावकों ने मंच पर आकर अपने बचपन की यादों को ताजा किया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.