बिजनौर, दिसम्बर 14 -- प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 40वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों व श्रोताओं ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति का तालियों की गड़गड़ाहट से हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर कॉलेज के पुरातन छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर इस बार कार्यक्रम की थीम वन अर्थ वन फैमिली रही। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न लघु नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। बच्चों ने रंगबिरंगी वेशभूषा में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से श्रोताओं का तालिया बजाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सिटी पैलेस उदयपुर रहे।विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल ...