गिरडीह, जनवरी 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर, पर्वतपुर, धरधरवा, बुधुडीह सहित कई गांवों की छात्राओं ने सोमवार को अहिल्यापुर गांव में संचालित सक्सेस प्वाइंट नामक कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में छात्राओं ने गिरिडीह में संचालित जिला पुस्तकालय सहित खंडोली जलाश्य का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पुस्तकालय के इंचार्ज नितिन अग्रवाल ने बच्चों को पुस्तकालय की विशेषताओं की जानकारी दी। नितिन अग्रवाल ने कहा कि उक्त पुस्तकालय से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने अपना भविष्य संवारा है। पुस्तकालय के इंचार्ज ने बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। पुनः बच्चों ने खंडोली जलाश्य में प्रकृति के मनोरम दृश्य को भी निहारा। इस विषय में शिक्षक सुजीत कुमार और ...