धनबाद, फरवरी 16 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव पंचाक्षर स्तोत्र, जयशंकर स्तोत्र, महिम्न स्तोत्र, द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र आदि का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संस्कृत संभाषण, वार्तालाप, गीत आदि भी सिखाया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश कामदार ने बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया। मौके पर कुमकुम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दिव्या कुमारी, सुहानी कुमारी, सावनी कुमारी, सौम्या कुमारी, परी कुमारी, त्रिशा कुमारी, नंदिनी साव, प्रियांशी साव, संजना, अनिरुद्ध शौर्य, अर्णव, राजवीर, रितुराज, युगवीर, देवम, प्रथम जोशी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...