बिजनौर, नवम्बर 23 -- राजा ज्वाला प्रसाद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर में मनाया जाने वाला विद्यालय का वार्षिकोत्सव बहुत भव्य रहा। मुख्य अतिथि सांसद मुरादाबाद रुचि वीरा, विशिष्ट अतिथि रशीद हुसैन पूर्व जिला अध्यक्ष सपा, स्वाति वीरा, प्रवीण गुप्ता, डॉक्टर नमन गुप्ता, खुशनूद खान, प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल आदि ने फीता काटकर बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान कंप्यूटर कृषि वाणिज्य कला के मॉडल की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राजा ज्वाला प्रसाद की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। आरजेपी में हुए वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किए गए स्वागत गीत सरस्वती वंदना कव्वाली, भांगड़ा हरियाणवी लोक नृत्य भोजपुरी डांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्रों तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.