धनबाद, अक्टूबर 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को आगामी शरद पूर्णिमा को ध्यान में रख कर चन्द्र देव की स्तुति सिखाई गई। इसके अलावे शरद पूर्णिमा के महत्व को बताया गया। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं के साथ खिलता है लोग घर में खीर बना कर खुले आसमान के नीचे रखते है। जिसमें चन्द्र से अमृत की वर्षा होती है। इस खीर को खाने से दम यानि अस्थमा नामक बीमारी ठीक हो जाती है । इसके अलावे संस्कृत में अंताक्षरी संभाषण सभी देवी देवताओं के प्रति श्लोक का अभ्यास कराया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया। श्री सत्यनारायण मंदिर नवरात्रि उत्सव समिति की ओर से बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।मौके पर माहिरा कुमारी चेल्सी गोयल दिव्या, कुमकुम, लक्ष्मी, सुहानी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.