नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा। सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल में सीएस शर्मा अंतर विद्यालय शतरंज स्पर्धा का आयोजन किया गया। अंडर-9 से लेकर अंडर-15 तक के छात्रों ने शह और मात दी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के पूर्व सह सचिव राधे श्याम तिवारी, नरेंद्र मुदगल मौजूद रहे। तीनों वर्गों के खिलाड़ियों को मेडल और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नित्या फाउंडेशन इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...