आगरा, अप्रैल 5 -- नवरात्र के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से नगर के दो दर्जन पार्कों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कायाकल्प नामक प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं सुंदर कलाकृतियों को बना कर पार्कों में स्थापित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने आये बच्चों को नगर निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गये। सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता दोपहर बारह बजे तक चली। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने मानव श्रंखला, प्लॉग रन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बनाया। पार्कों में सुंदर रंगोलियां भी बनाई गयीं। इसका उद्देश्य लोगों को वेस्ट मेटेरियल के उपयोग और पार्कों को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के प्रति जागरुक करना था। वेस्ट मेटेरियल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.