पौड़ी, दिसम्बर 6 -- सेंट जेम्स स्कूल के वार्षिकोत्सव और क्रिसमस सेलीब्रेशन का प्रेक्षागृह में आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के नौनिहालों ने लोकगीत, लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। शनिवार को आयोजित स्कूल के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पास्टर हरीश कुमार, विशिष्ट अतिथि हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता रावत ने किया। इस मौके पर पास्टर हरीश ने कहा कि पाठशाला नौनिहालों को उत्तम शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ सुंस्कार प्रदान करती है। उन्होंने नौनिहालों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। प्रधानाचार्य अनीता रावत ने कहा कि नौनिहाल कच्चे घड़े की भांति होती है। जिन्हें विद्यालय अच्छे, सच्चे व संस्कारवान नागरिक के रुप में गढ़ते हैं। यही नौनिहाल आगे चलकर देश के विकास में अपनी-अपनी विधा से अहम योगदा...