पौड़ी, दिसम्बर 10 -- संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में बुधवार को एसजीआरआर स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि कोली ने कहा कि आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी तेजी से आगे बढ़ रही है और अपना लक्ष्य स्पष्ट कर सफलता की ओर अग्रसर है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। वार्षिकोत्सव की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, हिमाचली, हरियाणवी और राजस्थानी लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां मंचित कीं। बच्चों के दक्षिण भारतीय नृत्य, पेपर डांस, बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुतियां,...