घाटशिला, फरवरी 19 -- मुसाबनी। जीसीजेडी हाई स्कूल में बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएचसी केंदाडीह के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को तंबाकू, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि तंबाकू का सेवन मुंह, फेफड़े और गले के कैंसर के साथ-साथ हृदय रोग, सांस की बीमारी तथा दांतों व मसूड़ों की गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में तंबाकू की लत भविष्य को अंधकारमय बना सकती है, इसलिए इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों से संबंधित चित्र ए...