नोएडा, नवम्बर 29 -- रबूपुरा। गांव रुस्तमपुर स्थित नारायणा पब्लिक स्कूल में शनिवार को चौथी वार्षिक प्रदर्शनी समारोह का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण, कला और रोबोट के मॉडल प्रदर्शित किए। वहीं, स्मार्ट सिटी, एआई, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नवाचार प्रस्तुत किए। इससे पहले विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...