हरिद्वार, नवम्बर 21 -- शिवडेल स्कूल जगजीतपुर का रजत जयंती समारोह सृजन का उदघाटन गणेश वंदना से किया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संस्थापक स्वामी शरदपुरी ने कहा कि स्कूल पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। कई छात्र प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। किसी भी संस्था की पहचान उसके कार्यों से होती है। माता-पिता बच्चों के जीवन का निर्माण करते हैं और शिक्षक अच्छा व्यक्ति बनाते हैं। विद्यालय का कार्य सृजन करना होता है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार बंसल ने कहा कि स्कूल अलग पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वामी शरदपुरी महाराज के सान्निध्य में स्कूल ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। इस अवसर पर पुनीत कुमार श्रीवास्तव, मेयर किरण जैसल, जितेंद्र रघुवंशी, स्वामी चेतनानंद, भारत भूषण विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.