अररिया, फरवरी 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत समौल संकुलाधिन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को विश्व शांति और समझ दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर शांति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि विश्व शांति और समझ दिवस हर वर्ष 23 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व शांति और समझ दिवस का विशेष महत्व है। वहीं कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्व शांति दिवस में भाग लेना आसान और प्रभावशाली है। रोटरी क्लब के कार्यक्रमों, सेमिनारों और संवादों में शामिल हों जो अंतर-सांस्कृतिक समझ और संघर्ष समाधान पर ज़ोर देते हैं। शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्कूलों के साथ मिलकर शांति के बारे में शिक्...