मुरादाबाद, फरवरी 24 -- कैल्टन गर्ल्स हाईस्कूल में मंगलवार को फन विद राइम्स और ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ किया गया। कक्षा सात के बच्चों ने समूह नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवानी दास ने किया। संचालन कृति चौधरी ने किया। अंजलि, पिंकी सक्सेना, श्वेता शर्मा, सानिया वर्मा आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...