हजारीबाग, मार्च 12 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। बच्चों के साथ साथ शिक्षकों ने भी खूब खेली होली। स्कूल के छात्र, छात्रा स्कूल ड्रेस की जगह रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर आए थे। स्कूल आते के साथ ही उनकी होली शुरू हो गई। रंग, गुलाल उड़ाते हुए सभी बच्चे जमकर थिरके। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य रोहित सिंह ने बच्चों से कहा कि होली त्योहार उन्हें सिखाता है कि रंगों की तरह उनकी जिंदगी भी खुशियों से भरपूर होनी चाहिए। त्योहार में मस्ती के साथ साथ परिवार, समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.