नोएडा, दिसम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-वन स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोमवार को क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने नृत्य, नाट्य प्रस्तुति आदि के जरिए प्रेम, शांति, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रार्थना सभा के माध्यम से ईश्वर से शांति और सद्भाव की कामना की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसमें देवदूत नृत्य, चरवाहा नृत्य, तारा नृत्य और प्रभु यीशु के जन्म दृश्य को सुंदर भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...