कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। राइजिंग सन हेरिटेज स्कूल में अंतर-हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साह, आत्मविश्वास और बौद्धिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रमण हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...