बलिया, दिसम्बर 7 -- नगरा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता-2025 में प्रतिभागी बच्चों द्वारा परीक्षा में स्थान प्राप्त करने के बाद रविवार को तीन बसों से 100 बच्चों का समूह शैक्षिक भ्रमण को रवाना हुआ। बच्चों के शैक्षिक भ्रमण समूह को नगरा ब्लॉक संसाधन केंद्र से हरी झंडी दिखाकर बीईओ राम प्रताप सिंह ने रवाना किया। बच्चे गोरखपुर पहुंचकर शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान गोरखपुर एवं रेलवे म्यूजियम का भ्रमण किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वन्य जीव जंतुओं आदि तथा रेलवे म्यूजियम में स्थापित पूर्व एवं वर्तमान रेल से संबंधित सामग्रियों का अवलोकन किया। बीईओ ने सभी बच्चों को बैग, कॉपी, कलम, बिस्कुट, नमकीन, पानी बोतल, फल एवं लंच पैकेट प्रदान किया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक संकुल दयाशंकर, दयानंद, रामप्रवेश वर्मा, सुदीप तिवारी, अनिल कुमार, रमिता या...