पीलीभीत, मार्च 24 -- अमरिया, संवाददाता। अमरिया के सेंट मैरी स्कूल में यूकेजी की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि फादर पीटर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा बच्चों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर फादर पीटर ने बच्चों को और अभिभावकों को एजूकेशन के महत्व को बताया। स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर रीना ने सभी बच्चों और अभिभावकों से आग्रह किया अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, जिसमें पढ़ाई अच्छी तरह हो सके ताकि हमारे स्कूल का परीक्षा परिणाम पहले से भी बेहतर हो। बच्चे सम्मानित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.