सहारनपुर, मई 11 -- गंगोह गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज महंगी में आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट कंपटीशन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रमन हाउस से सिद्धांत सैनी ने ज्वालामुखी, अवनी ने जल चक्र, बोस हाउस से अंशिका ने उत्सर्जसन तंत्र, कलाम हाउस से तानिया ने श्वसन तंत्र, लायबा ने इण्डिया गेट, रामानुजन हाउस से आयुषी ने चंद्रयान और कवि ने ह्दय कार्यविधि के मॉडल प्रस्तुत किये। कविता मैडम के मार्गदर्शन में रेड हाउस ने प्रथम स्थान, पायल मैडम के मार्गदर्शन में ग्रीन हाउस ने द्वितीय स्थान और प्रिंस गर्ग के मार्गदर्शन में ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुनील कुमार और अनुज गर्ग रहे। विद्यालय संस्थापक सरदार कुलदीप सिंह व एमडी मेघराज सैनी ने बच्चों के कार्य को सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.