रामपुर, मार्च 22 -- यूपीएस सिकरौल चमरौआ में बच्चों ने गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में विभिन्न व्यंजनों को बनाकर धमाल मचा दिया। बच्चों ने मोमोज, मैगी नूडल्स, मैक्रोनी,आलू प्याज पालक की पकौड़ी, ब्रैड पकौड़े, कचरी, पास्ता, चिप्स,आलू फंटूश, बिस्कुट, नमकीन और चाय के बाद गाजर का हलवा और गुझिया भी बनाई। बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर संदीप कुमार भाटिया,शिव कुमार सिंह, कृष्ण पाल, चंद्र प्रकाश, हेमलता, नीरज और अनुपम आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.