मुंगेर, फरवरी 8 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। जमालपुर स्थित कॉलिन्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई नवीन और प्रेरणादायक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य के द्वारा रिबन काट कर एवं दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बच्चन सर मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य और निदेशक ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 9 वीं तक के छात्रों ने दो केटेगरी में हिस्सा लिया। छात्रों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण नियंत्रण और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर लगभग 30 जीवंत मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिको...