लखनऊ, फरवरी 14 -- इंदिरानगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को इनोविजन शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्या गजाला अफसर ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा। कला झरोखा आर्ट एवं क्राफ्ट प्रर्दशनी में छात्रों ने बेकार पड़ी वस्तुओं को नया रूप देकर दोबारा प्रयोग करने का संदेश दिया व पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने चार्ट, प्रतिरूप, परियोजना के अलावा कृषि, चिकित्सा, विज्ञान एवं तकनीकी, जीवन जीने के तरीके, एनीमेशन कोडिंग, कम्प्यूटर, संगीत एवं कला, खानपान को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। सुपर हाउस समूह के दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने प्रदर्शनी में कृ...