संभल, नवम्बर 15 -- मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा नर्सरी से पाँचवीं तक के बच्चों ने आकर्षक नृत्य, गीत और मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। डायरेक्टर शबाना कौसर ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का अवसर है। प्रिंसिपल विल्सन राजन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि हर बच्चा अनमोल है। इस दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अर्जलान, नदीम, अशमीरा, ताबिन्दा, हसन, हसनान, अबूबक्कर, अमायरा आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...