फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 15 -- फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति की ओर से पांचालघााट पर जागरूकता रैली निकाली गयी इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों को गंगा स्वच्छता का संदेश दिया गया। परगनाधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि रैली पांचालघाट होते हुए गंगाघाट पर पहुंची जहां पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पॉलीथिन, प्लास्टिक आदि एकत्र कर भूविसर्जन किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश, शिवम, राजीव अग्निहोत्री, सुमित, मीना, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.