सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- मंगलवार को क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के करीब सैकड़ों बच्चों ने दो कदम सफलता की ओर सामाजिक संस्था के तत्वाधान में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नकुड़ कोतवाल धर्मेंद्र कुमार व चेयर पर्सन पति एडवोकेट नईम अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। धर्मेंद्र कुमार व नईम अहमद ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा बर्बादी की ओर ले जा रहा है जिसको रोकना बहुत जरूरी है। रैली बाजार में विभिन्न मोहल्लों गुजरी जिसमें बच्चों ने युवाओं व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर सहारनपुर बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें करीब 52 युनिट रक्त एकत्र किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...